बांदा, अक्टूबर 17 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली के गंगा नगर मोहल्ला निवासी सतरूपा पत्नी कमलाकांत 12 अक्टूबर को सुबह साढ़े दस बजे रोडवेज बस स्टैंड गई थी। वहां से वह ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। आरोप है कि कालूकुआं ओवरब्रिज के पास ई-रिक्शा में चार-पांच महिलाएं आकर बैठ गईं। एक महिला ने चप्पलों से उसके पैर दबाए। तेज दर्द होने पर वह नीचे झुका। इसके बाद रिक्शा चालक से नीचे उतारने को कहा, पर उसने नहीं सुना। चौराहे के पास उतारकर रिक्शा चालक निकल गया। घर गई तो देखा तो गले से दस ग्राम सोने की चैन गायब थी। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...