बांदा, अक्टूबर 24 -- Banda News: बांदा। कोतवाली देहात पुलिस ने महोखर चौराहे के पास ई-रिक्शा में बैठी महिला के गले से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीनने करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की सर्विस लाइन के पास से घेराबंदी कर वारदात में शामिल दो शातिर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने इनके कब्जे से छीनी गई पीली धातु की चार गुरिया, एक पेंडिल और घटना में इस्तेमाल की गई दो बाइकें बरामद की हैं। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि डाडीन पुरवा निवासी उमाशंकर ने पुलिस को सूचना दी थी कि 19 अक्टूबर को उनकी पुत्री परिवार के साथ ई-रिक्शा से कालूकुआं चौराहे से घर जा रही थी, तभी महोखर चौराहे के पास अपाचे सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका मंगलसूत्र छीन लिया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर दो टीमों का गठन क...