Banda News: ईद मिलादुन्नबी पर धूमधाम से निकाला जुलूस
बांदा, अगस्त 27 -- Banda News: बबेरू। ईद मिलादुन्नबी पर कस्बे में भाईचारे और आपसी सौहार्द देखने को मिला। मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ हिंदूओं ने भी इसमें बढ़-चढ़कर जुलूस में हिस्सा लिया। कमासिन रोड अंजुमन रजाए मुस्तफा शहर कमेटी की ओर से भव्य झांकिया निकाली गईं। बड़े इमामबाड़े से होते हुए मुख्य चौराहे और अतर्रा रोड तक पहुंचा। जुलूस देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। अंजुमन रजाए मुस्तफा शहर कमेटी और जश्ने चिरागा कमेटी, हशमती कमेटी का जुलूस आपस में मिलकर पूरे कस्बे में निकाला गया। सभी ने हाथों में झंडे लेकर शांति और उत्साह के साथ भ्रमण किया। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने तीनों कमेटियों के अध्यक्ष कासिम खान, मोनिश खान, इस्राइल ख़ान को माल्यार्पण कर शील्ड देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Nawada News: सरकार की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.