बांदा, अक्टूबर 22 -- Banda News: बांदा। जिला अस्पताल में ईएनटी सर्जन डॉ. महेश गुप्ता के निर्माणाधीन आवास में चोरी करते चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। चिकित्सक ने नगर कोतवाली में उस पर चोरी की तहरीर दी है। आरोप लगाया कि लोहे की सरिया चोरी हुई हैं। डॉ.महेश गुप्ता ने तहरीर में बताया आवास विकास में उनका मकान निर्माणाधीन है। नौ अक्टूबर को रात में आवास से लोहे की सरिया चोरी हो गई। पुलिस ने जांच की, पर चोर का पता नहीं चला। 19 अक्टूबर को चोर फिर दोपहर तीन बजे आवास में पहुंचा और लोहे की सरिया घसीट कर ले जा रहा था। सीसीटीवी कैमरे में वह कैद हो गया। चिकित्सक ने राजीव नगर (जंगल दफ्तर के पीछे) निवासी छोटेलाल की पहचान करते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...