बांदा, सितम्बर 24 -- Banda News: बांदा। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें तैयार किए गए मतदेय स्थलों के प्रस्ताव पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणाचुनाव की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन का कार्यक्रम 22 सितंबर को घोषित किया है। चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि छह अक्तूबर, नामांकन पत्रों की संवीक्...