बांदा, अगस्त 23 -- Banda News: बांदा। जिले में आवारा और बेसहारा गोवंश की बदहाली को लेकर छात्र ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। राजकीय इंटर कॉलेज बांदा के 10वीं के छात्र दिव्यांश सिंह ने पत्र लिख सड़कों पर कचरा खाने को मजबूर गायों की दयनीय स्थिति की ओर शासन का ध्यान खींचा है। पत्र में लिखा गौमाता सड़कों और गलियों में बेसहारा घूमने को मजबूर हैं। प्रशासन द्वारा रहने और चारे की पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है, इससे वे गंदगी और प्लास्टिक खाने को विवश हैं। छात्र ने राजनीतिक दलों की चुप्पी पर भी दुख जताया है। शिकायतकर्ता छात्र का कहना है प्रशासन गंभीर मुद्दे पर कागजी औपचारिकताएं पूरी कर रहा है, जबकि जमीन पर स्थायी समाधान नजर नहीं आ रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...