बांदा, जुलाई 5 -- Banda News: पैलानी। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को भीषण उमस भरी गर्मी में डायरिया, बुखार और उल्टी-दस्त से संबंधित मरीजों की भरमार रही। डाक्टरों ने गंभीर मरीजों को बोतलें चढ़ाईं और ओआरएस का घोल पिलाया। मेले में किशोरियों का टीकाकरण भी किया गया। सबसे ज्यादा सिंधनकलां न्यू पीएचसी में 46 मरीजों की ओपीडी हुई। चंदवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साधिकारी डॉ.अंकुर अवस्थी, फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह उत्तम एवं लैब टेक्नीशियन अखिलेश सिंह गौतम ने मरीजों का इलाज किया। पर्यवेक्षण ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) स्वप्निल गुप्ता भी सहयोग में रहे। यहां 29 मरीजों की ओपीडी हुई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंधनकला में चिकित्साधिकारी डॉ. शशि सिंह चौहान की मौजूदगी में 46 मरीज इलाज को पहुंचे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: शिविर में...