बांदा, सितम्बर 3 -- Banda News: नरैनी। सीताराम समर्पण महाविद्यालय नरैनी में भूगोल विभाग की ओर से आयोजित छात्र भूगोल कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को जल त्रासदी, अतिवृष्टि, ग्लेशियरों के पिघलने, नदी में बाढ़ और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। विभागीय वक्ता डॉ. रमाकान्त द्विवेदी ने कहा कि जीवन की भौगोलिक दशाओं के योग का अध्ययन ही भूगोल है। वर्तमान मौसमी आपदाओं की जानकारी देते हुए नेपाल में आई जल त्रासदी, बुंदेलखंड में बांदा को वैश्विक ताप के केंद्र के रूप में प्रभावित करने वाली परिस्थितियों तथा बांदा-चित्रकूट क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण मंदाकिनी नदी के बढ़े प्रवाह और उसके प्रभावों को विस्तार से समझाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...