बांदा, नवम्बर 4 -- Banda News: बांदा। संवाददाता। मटौंध थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय जिस किशोरी के अगवा होने की आशंका को लेकर आधी रात मटौंध थाना में मुकदमा दर्ज कराया, बुधवार सुबह वह थाना क्षेत्र के बाईपास पुल के पास स्थित एक टावर पर चढ़ गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मटौंध पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया कि जा रहा है कि लड़की द्वारा किसी से फोन पर बात करने को लेकर परिजनों के डांटने से नाराज थी। जिसके चलते वह घर से निकल गई थी। परिजनों ने रात में पुलिस को बताया कि बेटी भूरागढ़ पहड़िया गांव निवासी साहिल पुत्र रमेश वर्मा से फोन में बात करती थी। उसने बेटी को महंगा फोन भी लेकर दिया था। उसे आशंका है कि बेटी साहिल के साथ ही कहीं भागी है। पुलिस ने साहिल के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार स...