बांदा, अक्टूबर 22 -- Banda News: बांदा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद् (एमएलसी) चुनाव के मद्देनजर 23 अक्टूबर 2026 को कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के 'इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक क्षेत्र' के लिए मतदान होना सुनिश्चित हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के पत्रों के क्रम में मतदान दिवस पर विशेष आकस्मिक अवकाश की सुविधा प्रदान की गई है। जिले के समस्त प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और अशासकीय (निजी) अंग्रेजी व हिंदी माध्यम के सभी विद्यालयों में शुक्रवार को पूरी तरह छुट्टी रहेगी। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में शुक्रवार...