बांदा, अक्टूबर 9 -- Banda News: कमासिन। ब्लाक क्षेत्र के बीरा में आग से जली महिला की मौत हो गई। महिला देवा देवी दिसंबर में आग तपते समय जल गई थी। बीरा गांव निवासी इन्द्र प्रसाद वर्मा की पत्नी देवा देवी ने कई बार शासन प्रशासन जन प्रतिनिधियों से इलाज हेतु आर्थिक मदद की गुहार लगाई। आर्थिक मदद न मिल पाने के कारण इलाज के अभाव में शुक्रवार को देवा की मौत हो गयी। महिला के पति इंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि दिसंबर 25 में पत्नी को प्रसव हुआ उसी दौरान देवा जलकर गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। आर्थिक तंगी के कारण मजदूरी करते हुए इलाज में काफी पैसा खर्च किया। गरीबी तंगहाली से पांच बच्चों की परवरिश करते हुए पत्नी के इलाज के लिए शासन प्रशासन जनप्रतिनिधियों से मदद की अपील के बाद भी किसी भी तरह की मदद नहीं मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...