बांदा, जुलाई 18 -- Banda News: बांदा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (छात्र सभा) और जिला मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता बांदा चित्रकूट सांसद को पत्र लिखकर आकाशवाणी एफएम रेडियो, बांदा के प्रसारण समय और ट्रांसमीटर क्षमता (कवरेज) को बढ़ाने की मांग की है। पत्र के माध्यम से बताया कि वर्तमान में बांदा एफएम रेडियो का प्रसारण केवल दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक होता है। इसे बदलकर सुबह 6:00 बजे से रात 12 बजे तक करने का अनुरोध किया है, ताकि सुबह के समय आम नागरिक, किसान, विद्यार्थी और वरिष्ठ नागरिक समाचार, कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों का लाभ उठा सकें। सीमित ट्रांसमीटर पावर के कारण एफएम रेडियो की आवाज केवल बांदा शहर तक ही साफ पहुंच पाती है। जनपद के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लाखों श्रोता इस सेवा से वंचित रह ...