Banda News: आंधी पानी में धराशायी हुआ पीपल का पेड़
बांदा, जुलाई 10 -- Banda News: बदौसा। आंधी पानी के चलते शुक्रवार सुबहघनी आबादी के बीच पीपल का पेड़ उखड़ कर घर मे गिर गया । गनीमत यह रही कि शांती धाम की बस बच्चों को लेकर इसी पेड़ के नीचे से कुछ मिनट पहले निकल कर गई थी । घर मे मौजूद लोग पेड़ की चरचराहट सुन बाहर भाग कर जान बचाई। बदौसा थाने के सामने छोटी बाजार में लगा बड़ा पेड़ सुबह सात बजे पानी के साथ आई आंधी से पेड़ जड़ से उखड़ कर गामा पहलवान के घर के ऊपर रख गया । राहुल तिवारी , सोनी प्रधान , चन्द्र पाल ने बताया कि पांच मिनट पहले शांति धाम की बस बच्चों को लेकर इसी पेंड के नीचे से निकल कर गई थी । गामा पहलवान ने बताया कि जब पेंड गिरने को हुआ तो भयानक आवाज सुन कर मैंने सभी परिवारीजनों को बाहर किया। पेड़ भरभरा कर घर के ऊपर रख गया । बताया कि ऊपर वाले कि कृपा रही है कि एक बड़ी अनहोनी होने से बाल बाल बची।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.