बांदा, सितम्बर 8 -- Banda News: बादा। मुख्यमंत्री ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/आंगनबाड़ी सहायिकाओं तथा महिला लाभार्थियों के सम्मान समारोह के अवसर पर अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम प्रसारण जिले की समस्त तहसीलों सहित विकास भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विकास भवन सभागार में लगभग 500 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों द्वारा प्रतिभागिता एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जनपद एवं तहसील स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में सुपोषित सेम बच्चों के माता-पिता को स्वस्थ बच्चा प्रमाण-पत्र एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सांकेतिक रूप से साड़ी का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- वि...