Banda News: अवैध मुलाकात मामले की सुनवाई में नहीं आए अब्बास-निकहत
बांदा, अक्टूबर 22 -- Banda News: बांदा। चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी से पत्नी निकहत अंसारी की अवैध मुलाकात मामले में गुरुवार को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में कोई भी आरोपियों के न पहुंचने पर सुनवाई नहीं हो सकी। विधायक व उनकी पत्नी निकहत सहित अन्य आरोपियों की तरफ से अधिवक्ताओं ने कोर्ट में माफी हाजिरी लगाई। अब 30 अक्टूबर को मामले की अगली सुनवाई होगी। भ्रष्टाचार की विशेष अदालत में गुरुवार को आरोपी विधायक अब्बास अंसारी व उनकी पत्नी निकहत अंसारी सहित अन्य आरोपियों का इंतजार होता रहा, लेकिन तीन बजे तक किसी के न पहुंचने पर उनके अधिवक्ताओं ने माफी हाजिरी का प्रार्थनापत्र न्यायालय में दिया। पिछली सुनवाई में आरोपी चालक नियाज ने अपने बयान दर्ज कराए थे। आगरा की केंद्रीय जल में बंद आरोपी जगमोहन भी इस बार नहीं पहुंचा। छह अक्टूबर को कोर्ट वह पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.