बांदा, जुलाई 31 -- Banda News: बांदा। भारतीय किसान यूनियन (अरा.) ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। बताया कि जिले में अवैध गुटखा और तम्बाकू मिक्सचर फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं। ज्ञापन के माध्यम से इन अवैध कारखानों को तत्काल प्रभाव से बंद कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन का सीधा आरोप है कि जनपद के कई हिस्सों में बिना किसी खौफ के जहरीले और डुप्लीकेट गुटखा-तम्बाकू उत्पादों का अवैध निर्माण किया जा रहा है। बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे इन मिलावटी और मानकों के विपरीत बने उत्पादों के सेवन से आम जनता, विशेषकर युवाओं के स्वास्थ्य पर जानलेवा खतरा मंडरा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...