Banda News: अमारा में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण का हुआ आयोजन
बांदा, अक्टूबर 17 -- Banda News: पैलानी। ग्राम अमारा में नंदू सिंह के नेतृत्व में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन संपन्न हुआ। ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण व उपचार किया गया। जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, वहीं मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन हेतु चित्रकूट स्थित जानकीकुंड भेजा गया, ताकि उन्हें बेहतर उपचार और नई रोशनी मिल सके। भाजपा नेता दलजीत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाना, जरूरतमंदों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना तथा नेत्र रोगों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.