बांदा, जुलाई 31 -- Banda News: बबेरू। संवाददाता बिसंडा बिजली घर पर किसानों के अनशन के बीच पहुंचे नायब तहसीलदार अतर्रा पहुंचे, लेकिन अनशन कारियो ने कहा जबतक समाधान नहीं तबतक चलेगा शांति पूर्ण आंदोलन चलता रहेगा।बबेरू एवं अतर्रा तहसील के किसान बिजली पानी अन्ना जानवरों की जनसमस्याओं को लेकर बिसंडा बिजली घर पर अनिश्चितकालीन अनशन के दूसरे दिन जारी रखते हुए जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के आग्रह किया है कि जबतक जमीनी स्तर पर ठोस कार्यवाही नहीं की जाएगी तो समाधान की गुंजाइश नहीं होगी। सांत्वना के लिए अधिकारी आश्वासन देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। किसानों के साथ बैठे समाजसेवी पीसी पटेल ने कहा कि यदि वास्तविक रूप से जनप्रतिनिधि हम किसानों के साथ मिलकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए 132 केवीए ग्रिड स्टेशन कोर्रम से बिसंडा बिजली घर तक 33...