बांदा, जुलाई 23 -- Banda News: बांदा। अधिवक्ता के बेटे को दो कार सवार 12 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा और उसका मोबाइल तोड़ दिया। अधिवक्ता ने नगर कोतवाली में तहरीर दी, पर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। चार बार एसपी को भी प्रार्थना पत्र दिया, पर कार्रवाई नहीं हुई। उच्चाधिकारियों के दखल पर एक माह बाद एक नामजद व 11 अज्ञात हमलवों के खिलाफ दंगा, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। नगर कोतवाली के बिजलीखेड़ा मोहल्ला निवासी अधिवक्ता शोभेलाल प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 जून को सुबह चार बजे तुलसीनगर घूमने गया था। तभी दो कार में बैठे 12 लोगों ने शराब के नशे में बेटे अनुराग पर जानलेवा हमला कर दिया। उसे गले की सोने की चैन कहीं टूटकर व दो हजार रुपये गिर गए। मोबाइल भी तोड़ दिया। मारपीट में बेटे के कपड़े फट गए और गंभीर चोटें आईं। गुहार लगाने पर...