बांदा, नवम्बर 5 -- Banda News: बांदा,संवाददाता। महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की संदिग्ध मौत मामले में गुरुवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में वादी रविकांत से अधिवक्ताओं ने करीब तीन घंटे तक जिरह की। मुख्य आरोपी महोबा के बर्खास्त एसपी मणिलाल पाटीदार व व्यवसायी ब्रहदत्त शुक्ला के न पहुंचने पर जिरह पूरी नहीं हो सकी। पूर्व थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला व सिपाही अरुण यादव, व सुरेश सोनी ने हाजिरी लगाई। अदालत ने सुनवाई के लिए 23 नवंबर की तिथि निर्धारित की है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में गुरुवार को महोबा के आरोपी बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार, कबरई के पूर्व थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला, सिपाही अरुण यादव व मामले में सहयोगी रहे अजय इंटरप्राइजेज के प्रोपाइटर ब्रह्मदत्त तिवारी, सूर्या केमिकल के डीलर सुरेश सोन...