बांदा, सितम्बर 7 -- Banda News: अतर्रा। तहसील अतर्रा में बाढ़ आपदा कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। उपजिलाधिकारी अतर्रा शैलेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अतर्रा महेन्द्र कुमार तिवारी को बाढ़ आपदा कंट्रोल रूम प्रभारी / नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कंट्रोल रूम में नायब तहसीलदार अतर्रा, राजस्व निरीक्षक और ऑपरेटर की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से लगाई गई है। इसके अतिरिक्त बाढ़ आपदा प्रबंधन में सहयोग के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी नामित किया गया है, जिनमें खण्ड विकास अधिकारी बिसण्डा, नरैनी व महुवा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अतर्रा, बिसण्डा व ओरन, थानाध्यक्ष अतर्रा, बर्दौसा, फतेहगंज व बिसण्डा, चौकी प्रभारी खुरहण्ड, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, विद्युत व सिंचाई, पूर्ति निरीक्षक, पशु चिकित्साधिकारी तथा वन व...