बांदा, अक्टूबर 18 -- Banda News: बांदा। नवरात्र की अष्टमी को नवदुर्गा के आठवें स्वरूप में भगवती गौरी की पूजा की गई। रविवार को भक्तों ने देवी मंदिरों में अठवाईं चढ़ाईं। कन्याओं को भोज कराकर उपहार दिए। खत्री पहाड़ स्थित विंध्यवासिनी मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप के दर्शन के लिए देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की खासी भीड़ जुटी । महेश्वरी देवी और कालीदेवी मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में महिलाओं ने अठवाई चढ़ाईं। मंदिरों के आस पास मेले जैसा नजारा रहा। शाम को देवी पंडालों में दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। कई पंडालों पर कन्या भोज और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की भीड़ रही। यह भी पढ़ें- Balrampur News: शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन पूजी गईं माता महागौ...