बांदा, जुलाई 3 -- Banda News: नरैनी। कस्बे में प्रतिदिन निकलने वाली राम धुन प्रभात फेरी समिति द्वारा कस्बावासियों के सहयोग से प्रत्येक माह की 2 तारीख को बंबा तालाब परिसर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है। इस धार्मिक आयोजन के 11 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को समिति की ओर से देवीनगर स्थित प्राचीन बजरंगबली मंदिर के सामने विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। 11 वर्षों से प्रत्येक माह अखंड रामायण का आयोजन होता है। इस अवसर पर शिव प्रसाद गुप्ता, भरत नामदेव, राजेश गुप्ता, पप्पू विष्ठा, सोना यादव, नत्थू विश्वकर्मा, शैलू गर्ग चुनकू मिश्रा, शिवशरण मिश्रा, चुन्नू विश्वकर्मा, बिंदा तिवारी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...