बांदा, जुलाई 4 -- Banda News: बांदा/चित्रकूट हिटी। जनपद में बिना सुरक्षा इंतजाम के पिछले दो वर्ष में ब्लैक स्पॉट 60 और अंधे मोड़ में 64 लोगों ने जान गांव दी। वहीं इस वर्ष के छह माह में 12 लोग हादसों का शिकार हो गए। जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग सभी ब्लैक स्पॉट और अंधे मोड़ में संकेतक, रिफलेक्टर, सफेद पट्टी और ब्लैक बोर्ड लगाने और पिछले वर्ष के सापेक्ष मौतों का ग्राफ कम होने के दावे कर रहा है। वहीं मौके की हकीकत कुछ और है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने शनिवार को शहर के प्रमुख ब्लैक स्पॉट और अंधे मोड़ की पड़ताल की तो हकीकत सामने आई। मौत का सफर बन रहे नेशनल और स्टेट हाईवे में ज्यादातर ब्लैक स्पॉट बिना सुरक्षा इंतजाम के दिखे। न कहीं बोर्ड लगे हैं और न कहीं संकेतक या रिफलेक्टर नजर आए। कुछ जगहों पर बोर्ड लगे मिले, पर वहां आसपास दोनों तरफ स...