नई दिल्ली, मार्च 16 -- पाकिस्तान के बांग्लादेश दौरे का अंत एक ड्रामे के साथ हुआ। तीसरा वनडे जीतकर बांग्लादेश ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया, मगर बांग्लादेश ने सीरीज के आखिरी ओवर में कुछ ऐसा किया जो पाकिस्तान को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने इसको लेकर अधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई है। पाकिस्तान को तीसरा वनडे जीतने के लिए 291 रनों का टारगेट मिला था, इस स्कोर का पीछा करते हुए मेहमान टीम 279 रनों पर ही सिमट गई। पाकिस्तान ने यह मैच 11 रनों से हारने के साथ-साथ 11 साल बाद बांग्लादेश के हाथों सीरीज भी गंवाई। यह भी पढ़ें- 6 छक्कों का नहीं, T20 में इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी यह ड्रामा पाकिस्तान के पारी के आखिरी ओवर में हुआ जब मेहमान टीम को 2 गेंदों पर जीत के लिए 12 रनों की दरकार थी। रिशाद हुसैन ने पांचवीं गेंद शाहीन अफर...