नई दिल्ली, मई 8 -- मई में एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेट फैंस इंडियंन प्रीमियर लीग का आनंद लेने में व्यस्त हैं, वहीं, इस भीषण गर्मी में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ढाका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जो 8 मई यानी आज से शुरू है। यह दोनों टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं और दोनों टीमों के लिए अहम भी हैं। यह भी पढ़ें- लखनऊ जैसी टीम से हार गई RCB, ये 5 खिलाड़ी रहे सबसे बड़े दोषी, जितेश शर्मा तो.बांग्लादेश के कप्तान शांतों ने जड़ा तूफानी शतक बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनके इस फैसले को अभी तक बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने गलत साबित किया है। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने कप्तान पारी खेलते हुए शतक जड़ा है। यह उनके टेस्ट करियर के लिए...