बलरामपुर, अगस्त 7 -- Balrampur News: बलरामपुर। कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के आवासों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब डेढ़ दशक पहले गरीब परिवारों के लिए बनाए गए 600 आवासों में से 436 का आवंटन निरस्त कर दिया गया है। जांच में 216 आवासों में मूल आवंटियों के स्थान पर दूसरे लोग काबिज मिले, जबकि 259 आवास लंबे समय से बंद पाए गए। आपत्तियों की जांच के बाद कार्रवाई को अंतिम रूप दिया गया। खाली हुए आवासों के सापेक्ष अब 243 वास्तविक जरूरतमंद और पात्र परिवारों को आवास आवंटित किए गए हैं। वर्ष 2010 में जिला मुख्यालय के आठ स्थानों पर मान्यवर कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के तहत 600 आवासों का निर्माण कराया गया था। समय बीतने के साथ इन आवासों में अनियमित कब्जे और आवंटियों के मकान बंद रखने की शिकायतें प्रशासन तक पहुंच रही थीं। जनता दर्शन और क...