बलरामपुर, नवम्बर 22 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। तहसील मुख्यालय का दर्जा मिलने के 39 साल बाद भी तुलसीपुर को स्थायी रोडवेज बस अड्डे की सौगात नहीं मिल सकी है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद 25 बीघा जमीन परिवहन विभाग को हस्तांतरित हो चुकी है। निर्माण के लिए 36.12 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत हो चुका है, लेकिन करीब एक साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि वर्ष 1987 में तुलसीपुर को तहसील का दर्जा मिला था। तब से यहां स्थायी बस अड्डे की मांग उठती रही है। वर्तमान में रोडवेज बसों का संचालन अलग-अलग स्थानों से होता है। यात्रियों को सड़क किनारे धूप, बारिश और ठंड में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। मुख्य मार्ग पर बसों के रुकने से जाम और हादसों का खतरा भी बना रहता है। नगर में बस अड्डा बनाने को लेकर लोक ...