Balrampur News: 3339 गरीब परिवारों को मिलेगी पक्की छत, 1030 आवास स्वीकृत
बलरामपुर, अक्टूबर 30 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कच्चे व जर्जर मकानों में रहने को मजबूर गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना अब साकार होने की ओर है। बारिश में टपकती छत, दीवारों में दरार और मौसम की मार झेल रहे परिवारों को जल्द ही इन परेशानियों से निजात मिलेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले को कुल 3339 आवासों का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इसके सापेक्ष अब तक 1030 आवासों को स्वीकृति मिल चुकी है। शेष 2309 आवासों के लिए पात्र लाभार्थियों के चयन और स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे परिवारों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है और जो निर्धारित पात्रता की शर्तों को पूरा करते हैं। विभाग की ओर से लाभार्थियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.