बलरामपुर, अगस्त 4 -- Balrampur News: महराजगंज तराई, संवाददाता। तुलसीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत लोहेपनिया में करीब 25 वर्षों से बदहाल पड़े डिप और चकमार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। इसको लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए चकमार्ग की मरम्मत, मिट्टी पटाई और आवागमन की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी मार्ग से दिनेश तिवारी के घर तक जाने वाला चकमार्ग गांव का प्रमुख संपर्क मार्ग है, लेकिन रास्ता बाधित होने से लोगों को खेतों के बीच होकर आवागमन करना पड़ रहा है। बरसात में कीचड़ और जलभराव के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से न तो डिप की मरम्मत हुई और न ही चकमार्ग पर मिट्टी डाली गई। शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने यह ...