बलरामपुर, अक्टूबर 9 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। देवीपाटन क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज सैकड़ों ग्रामीण शुक्रवार देर रात विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। ग्रामीणों ने नारेबाजी कर विभाग के प्रति कड़ा विरोध जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद ग्रामीण लौट गए। ग्रामीण पाटेश्वरी प्रसाद, ननकू, दीपक और संजय ने बताया कि लंबे समय से बिजली नहीं आने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। आरोप है कि शिकायत के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पहुंचे, जहां कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला। वहां केवल एक कर्मचारी था। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली जैसी जरूरी सुविधा बाधित होने से घरेलू कामकाज प्रभावित हो...