बलरामपुर, जुलाई 24 -- Balrampur News: बलरामपुर। तकनीकी शिक्षा के जरिए क्षेत्र के युवाओं को इंजीनियर बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2012 में गैसड़ी विकासखंड के परसा-पलईडीह में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का शिलान्यास किया गया था। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से अकादमिक भवन, छात्रावास और अन्य ढांचों का निर्माण शुरू हुआ, उद्घाटन भी हुआ, लेकिन 16 वर्ष बाद भी कॉलेज नियमित रूप से संचालित नहीं हो सका। परिणामस्वरूप करोड़ों रुपये की लागत से बनी इमारतें आज वीरान पड़ी हैं और कई हिस्से खंडहर में तब्दील होकर छुट्टा पशुओं का ठिकाना बन गए हैं। समय पर निर्माण कार्य पूरा न होने से क्षेत्र के तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दूसरे जिलों का रुख करना पड़ रहा है। यदि यह संस्थान समय से संचालित हो गया होता तो अब तक क्षेत्र के सैकड़ों युवा इंजीनियर बन चुक...