बलरामपुर, अक्टूबर 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के लिए शनिवार को जिले के सभी 1805 मतदान बूथों पर विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया गया। सुबह 10 से शाम चार बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहे। इस दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों के फार्म-6 भरवाए गए। अभियान में पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके छात्र-छात्राओं और महिलाओं के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. विपिन कुमार जैन व पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति जानी। वहीं, सदर विधायक पल्टूराम ने भी बलरामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर...