बलरामपुर, अगस्त 18 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। आपदा के समय लोगों को तत्काल जरूरी जानकारी व सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिले में व्यापक स्तर पर आपदा सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। जिले के 165 चिन्हित गांवों के पंचायत भवनों व बाढ़ प्रभावित स्कूलों में बोर्ड स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों, बाढ़ शरणालयों, तीनों तहसील मुख्यालयों और विकास भवन को भी इस व्यवस्था में शामिल किया गया है। आपदा प्रबंधन की तैयारियों के तहत लगाए जाने वाले इन बोर्डों पर बाढ़ समेत विभिन्न आपदाओं से बचाव के उपाय, बरती जाने वाली सावधानियां व आपात स्थिति में संपर्क किए जाने वाले अधिकारियों के महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर दर्ज होंगे। इससे आपदा के समय ग्रामीणों को जरूरी जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और वे संबंधित अधिकारी से सीधे संपर्क कर सकेंगे। जिले के 3...