बलरामपुर, जुलाई 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, थाना रेहरा बाजार क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री छह जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। यह भी पढ़ें- Balrampur News: किशोरी लापता, मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं चलने पर पीड़िता की मां ने थाना रेहरा बाजार पहुं...