Balrampur News: 131 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
बलरामपुर, अक्टूबर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर। श्रीदत्तगंज थाने की पुलिस ने शुक्रवार को शुक्लगंज बाजार से एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 131 पाउच अवैध देसी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद बोरी में अवैध शराब लेकर बाजार में मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जितेंद्र कुमार गुप्त निवासी बरईपुर पोस्ट भीखपुर कोतवाली देहात को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान 200-200 मिलीलीटर के 131 पाउच बरामद हुए। बरामद शराब के पाउच पर ब्लू लाइम देसी शराब (मसाला), 36 प्रतिशत वीवी अंकित था। थाना प्रभारी अविरल शुक्ल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.