Balrampur News: 13 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
बलरामपुर, अक्टूबर 5 -- Balrampur News: घर से निकला था किशोर, देर शाम तक नहीं लौटा, पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के बेलवा सुल्तानजोत गांव से 13 वर्षीय किशोर कुलदीप संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों के मुताबिक वह चार अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे घर से बिना बताए निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों समेत आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।किशोर के चाचा सरवन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.