बलरामपुर, सितम्बर 6 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने जिले में कर्मियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। इसके तहत 22 उपनिरीक्षकों और 100 आरक्षियों व महिला आरक्षियों समेत कुल 122 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को वर्तमान तैनाती स्थल से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन समेत विभिन्न थानों व इकाइयों में भेजा गया है।

नई तैनाती स्थलों की सूचीकोतवाली देहात, कोतवाली नगर, तुलसीपुर, उतरौला, सादुल्लाहनगर, गैसड़ी, ललिया, पचपेड़वा, गौरा चौराहा, महराजगंज तराई, हरैया व रेहरा बाजार थाने शामिल हैं। कुछ उपनिरीक्षकों को यातायात, पुलिस अधीक्षक दफ्तर, न्यायालय सुरक्षा व अन्य इकाइयों में भी तैन...