बलरामपुर, नवम्बर 4 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। दीपावली पर तुलसीपुर स्थित सिद्ध शक्तिपीठ देवीपाटन धाम 11 हजार दीपों की रोशनी से जगमगाएगा। मां पाटेश्वरी के दरबार में दीपों की आकर्षक कतारें सजेंगी तो पूरा मंदिर परिसर भक्ति व आस्था के प्रकाश से आलोकित नजर आएगा। मंदिर प्रशासन की ओर से भव्य दीपोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं। खास बात यह है कि देवीपाटन धाम में दीपावली पर सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन की शुरुआत वर्ष 2017 में 5100 दीप जलाकर की गई थी। वर्ष 2018 में भी 5100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जबकि वर्ष 2019 से लगातार 11 हजार दीप जलाने की परंपरा चली आ रही है। देवीपाटन मंदिर केवल बलरामपुर ही नहीं, बल्कि देश और नेपाल के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह मां दुर्गा के 51 शक्तिपीठों में शामिल है। मान्यता ...