बलरामपुर, अक्टूबर 30 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। विकासखंड तुलसीपुर के ग्राम अर्जुनपुर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विशाल भंडारे के आयोजन से पूर्व शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर स्थित सूर्यकुंड से 101 श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर गाजे-बाजे के साथ करीब सात किलोमीटर पैदल यात्रा की। इसके बाद कथा स्थल पर विधि-विधान से कलश स्थापित किए गए। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री राम प्रसाद सिंह ने बताया कि श्री राधारानी की कृपा एवं पूत्रदेव के आशीर्वाद से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपान कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन अयोध्या धाम के पं. श्रीकृष्ण पांडेय महाराज करेंगे, जबकि यज्ञाचार्य देवीपाटन मंदिर के पुरोहित पं. मातेश्वरी प्रसाद त्रिपाठी होंगे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News:...