बलरामपुर, अगस्त 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर हंसुवाडोल में 21 अगस्त की देर रात चोरों ने एक घर में घुसकर 1.40 लाख रुपये व सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। वारदात के समय परिवार के लोग घर में सो रहे थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी विकास कुमार मिश्र पुत्र ठाकुर प्रसाद मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अगस्त की रात खाना खाने के बाद वह घर में सो रहे थे। भूलवश घर का मुख्य दरवाजा खुला रह गया। रात करीब दो बजे अज्ञात चोर घर में दाखिल हो गए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: सो रहे युवक के घर से 1.40 लाख रुपये और जेवर चोरी चोर कमरे में रखी पैंट की जेब से 1,40,000 रुपये नकद निकाल ले गए। इसके अलावा कमरे में रखे सोने-चांदी के ज...