बलरामपुर, जुलाई 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद में चलाया जा रहा ''विकास आपके द्वार'' अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। गुरुवार को अभियान के तहत जिले के सभी नौ विकास खंडों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविरों के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण किया, आवेदन पत्रों का सत्यापन किया तथा योजनाओं से संबंधित शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण भी किया। अभियान के तहत गुरुवार को कुल 2,322 लाभार्थियों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके साथ...