Balrampur News: हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं तो खतरे में जिंदगी
बलरामपुर, अगस्त 20 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सड़क पर की गई छोटी-सी लापरवाही किसी परिवार की पूरी जिंदगी बदल सकती है। किसी घर का कमाने वाला व्यक्ति हादसे का शिकार हो जाए तो पीछे परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाता है। इसी मानवीय पहलू को केंद्र में रखते हुए गुरुवार को जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता व प्रवर्तन अभियान चलाया गया। प्रशासन ने लोगों को सिर्फ यातायात नियमों का पाठ नहीं पढ़ाया, बल्कि यह समझाने की कोशिश की कि हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा महज नियम नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने के सुरक्षा कवच हैं। वीर विनय चौराहे पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने खुद अभियान की कमान संभाली। दोनों अधिकारियों ने वाहन चालकों को रोककर हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व की जानकारी दी। दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.