बलरामपुर, जुलाई 22 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। थाना क्षेत्र के इटैहिया गांव में हेगहा पहाड़ी नाले के उफान ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज कटान से गांव के पास लगा बिजली का पोल गिर जाने के कारण पिछले तीन दिनों से पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है। वहीं मुख्य संपर्क मार्ग बह जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में ग्रामीणों ने श्रमदान कर बांस-बल्ली के सहारे अस्थायी निकास मार्ग तैयार किया है, जिससे आवाजाही किसी तरह जारी रह सके। ग्रामीणों का आरोप है कि हेंगहा नाले की समय पर सफाई और कटान रोकने के स्थायी उपाय नहीं किए जाने से हर वर्ष बरसात में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: हेगहा नाले के उफान से इटैहिया के लोग बेहाल, ग्रामीणों ने बनाया अस्थायी र...