बलरामपुर, अक्टूबर 30 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। महिला सशक्तीकरण और सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सराहनीय पहल की है। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 09वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बलरामपुर की ओर से सीमावर्ती ग्राम बालू की 15 महिलाओं को मोमबत्ती एवं अगरबत्ती निर्माण का हुनर सिखाया गया। 20 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को ग्राम पंचायत सचिवालय पटखौली में समापन हुआ। प्रशिक्षण के बाद अब ये महिलाएं अपने हुनर को रोजगार का माध्यम बनाकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेंगी। कार्यक्रम का आयोजन प्रेरणा फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि 09वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोरंजन कुमार पाण्डेय ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं...