Balrampur News: हाईटेंशन तार से गन्ने के खेत में लगी आग, फसल राख, मवेशी की मौत
बलरामपुर, अक्टूबर 27 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र तुलसीपुर क्षेत्र के ओड़ाझार कलां गांव में सोमवार शाम हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी के कारण गन्ने के खेत में आग लग गई। आग में गन्ने की पूरी फसल जलकर राख हो गई, जबकि खेत में चर रहे एक मवेशी की झुलसकर मौत हो गई। हादसे में किसान को भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार करीब एक महीने से नीचे लटककर जमीन को छू रहा था। इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से की गई, लेकिन तार की मरम्मत नहीं कराई गई। किसान ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते समस्या का समाधान हो जाता तो हादसे को रोका जा सकता था। सोमवार शाम अचानक खेत में आग लगी और देखते ही देखते पूरी फसल उसकी चपेट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.