Balrampur News: हवन पूजन से भक्तिमय हुआ जिला, कन्याभोज कराकर मांगा सुख समृद्धि का आशीष
बलरामपुर, अक्टूबर 19 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार को जिले में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की आराधना के लिए सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देवीपाटन से लेकर बिजलीपुर तक देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन को लेकर भक्तों की कतार लगी रही। कहीं घंटा-घड़ियाल की गूंज सुनाई दी तो कहीं मां के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। घरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन और कन्या पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। नौ दिनों तक चले व्रत और साधना के समापन पर श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर सुख, शांति और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। मंदिरों से लेकर घरों तक देवी भक्ति की छटा बिखरी रही। यह भी पढ़ें- Rampur News: दुर्गा नवमी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.