Balrampur News: हल्के वजन और आकर्षक डिजाइन के गहनों की बढ़ी मांग
बलरामपुर, अक्टूबर 26 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। करवाचौथ पर्व को लेकर शहर के सराफा बाजार में रौनक बढ़ गई है। पर्व में अभी कुछ दिन शेष हैं, लेकिन आभूषणों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई है। महिलाएं अपने पसंद के गहने चुनने के साथ ही नए डिजाइन के मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमके और चूड़ियां खरीद रही हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि त्योहार नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी और बिक्री में तेजी आएगी। इस बार सराफा बाजार में पारंपरिक आभूषणों के साथ आधुनिक डिजाइन के गहने भी महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। रोज गोल्ड, पोल्की, कुंदन व एंटीक डिजाइन के आभूषणों की मांग है। हल्के वजन के गहने खास तौर पर पसंद किए जा रहे हैं, ताकि महिलाएं इन्हें त्योहार के साथ रोजमर्रा में भी पहन सकें। मंगलसूत्र और चूड़ियों के नए संग्रह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.