Balrampur News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजेगा जिला, सावन मेले की तैयारियां अंतिम चरण में
बलरामपुर, जुलाई 29 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। छोटी काशी के नाम से मशहूर बलरामपुर के शिवालय सावन पर्व को लेकर आकर्षक रूप से सजाए गए हैं। भगवान शिव के प्रिय सावन माह के आगमन के साथ ही जिले के प्रमुख शिवालयों में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, विद्युत सज्जा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। पूरे सावन माह में विशेष रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, भजन-कीर्तन, शिव महापुराण कथा और आरती का आयोजन होगा। प्रत्येक सोमवार को पड़ने वाले सावन के विशेष दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर समितियां व प्रशासन भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है। जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। सावन मास को लेकर जिले के सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.