बलरामपुर, जुलाई 22 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर तुलसीपुर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन बुधवार को श्रीकृष्ण गौशाला, सहियापुर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य एवं वाईएसआर ग्रुप लखनऊ के चेयरमैन पवन सिंह चौहान शामिल हुए। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को संगठन की मजबूती, चुनावी तैयारियों और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों को लेकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान कि...